बास्ता की दास्तान .....!

बांस से रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुयें तो बनती ही है, बस्तर में बांस की सब्जी भी खाई जाती है। बांस की नयी कोपलों को बडे चाव से सब्जी बनाकर खाया जाता है। इन कोपलों को बास्ता या करील कहा जाता है।

जून से अगस्त तक बांस के झुरमुटो में नयी कोपलों (बास्ता) को निकाला जाता है। जिसे बाजार में बेचा जाता है। बास्ता में सायनोजेनिक ग्लुकोसाईठ, टैक्सीफाईलीन एवं बेंजोईक अम्ल पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद माना जाता है।

यह कफ निःसारक, उत्तेजक, तृषाशामक होता है। कृमिनाशक एवं ऐंटी रेबीज होने के कारण ग्रामीण इसका उपयोग खाने में करते है। बास्ता का उपयोग अचार बनाने के लिये भी किया जाता है। औषधियों गुणों के कारण बडे पैमाने में इसकी तस्करी होती है।

बास्ता को तोडकर बाजार में बेचना एवं इसकी तस्करी करना प्रतिबंधित है। फिर भी ग्रामीण चोरी छिपे इसे बाजार में बेचने लाते है। वन विभाग हर साल सैकड़ो टन बास्ता की जब्ती करता है।

बांस की नयी कोपले जंगलो से तोड़ ली जाती है जिसके कारण बांस के वनों का रकबा निरंतर कम होता जा रहा है यह एक चिंता का विषय है। आप में से बहुत से लोगों ने इसकी सब्जी खाई होगी, मैने तो इसके कुछ फायदे बता दिये , आप भी कुछ बताईये.....

COPY - BASTAR BHUSHAN

Comments

Popular posts from this blog

हमर छत्तीसगढ़िया संस्कृति प्रकृति के सम्मान अउ मनखे मन के एकरूपता के भावना म सनाय हे। एखरे एक तिहार भोजली हरय।सगवारी बनाये के तिहार हरे भोजली तिहार तिहार के एक ठन अउ रूप हे "मितानी याने मित्रता"।के दिन एक दूसर ल भोजली के पौधा दे के भोजली बदथे अउ जीवन भर दोस्ती निभाय के किरिया खाथे। मितान अउ मितानिन के तिहार हरे (छत्तीसगढ़ी फ्रेंडशिप के दिन ) भोजली ला मितान मितानिन बनाये बर एक दूसर के कान माँ भोजली के जो पेड़ रहिथे ओला खोंचथे अउ मितान मितानिन (मित्रता ) बन जाथे भोजली के मतलब होथे "भुंइया म जल हो" (भूमि में जल हो).एखर बर हमर छत्तीसगढ़िया बहिनी मन भोजली दाई (प्रकृति) के पूजा करथे। भोजली गेहूं के पौधा होथे जेला सावन के अंजोरी पाख के नवमी म बोथे अउ राखी के बिहान दिन भादो के पहिली दिन म विसर्जन करथे। बहिनी मन बढ़िया पानी गिरे के अउ बने फसल होय कइके भोजली कराथे।एला बहुत से गांव में आज बहुत बड़े तिहार के रूप में मनाये बर चालू कर दे हवे छत्तीसगढ़ राइडर कोती ले जम्मो छत्तिसगरिया मन ला भोजली तिहार के कोरी-कोरी शुभकामना।जय जोहर जय छत्तीसगढ़ जय भोजलि महतारी #Bhojalitihar #भोजलिमहतारी #भोजलीतिहार #bhojali #bhojalifestival #chhattisgarhfestivals #festivalschhattisgarh #cgrider #chhattisgarhrider#Chhattisgarh #Chhattisgarhiya #Chhattisgarhi #morbhuiyan_chhattisgarh #CGFestival #ChhattisgarhFestival #BhojaliTihar #mitan #mitanin #mitani #bhojalimata #bhojalimahtari

बैताल रानी घाटी छत्तीसगढ़ का सबसे खतरनाक घाटी l baital rani ghati

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर संपूर्ण दर्शन |ड्रोन वीडियो| Maa Sarvamangala Mandir Korba By Harsh Verma