माँ मड़वारानी मंदिर, कोरबा से 18 कि.मी. एवं चांपा से 16 कि.मी. की दूरी पर कोरबा-चांपा हाइवे पर स्थित है |माँ मड़वारानी मंदिर, छत्तीसगढ ऱाज्य के कोरबा जिले में स्थित प्रसिद्ध मंदिर है एवं यहाँ के मूल निवासियों के द्वारा माँ मड़वारानी की आराधना की जाती है और उनके श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक हैं और यह माना जाता है की माँ मड़वारानी स्वयं प्रकट होकर आस-पास के गावों की रक्षा करती हैं | माँ मड़वारानी मंदिर, मड़वारानी पहाड़ की चोटी पर कलमी पेड़ के नीचे स्थित है | माँ मड़वारानी मुख्य मंदिर, मड़वारानी पहाड़ के सबसे ऊँची चोटी पर गहरी खाई के समीप कलमी पेड़ के नीचे स्थित है | ऐसा कहा जाता है की एक कलमी वृक्ष के कट जाने के बाद माँ मड़वारानी अपने चार बहनों के साथ वहाँ आई और अपनी शक्ति को वहाँ रखे पाँच पत्थरों में समाहित कर दिया, जिन्हे आज पिंडी रूप में पूजा जाता है | माँ मड़वारानी की कहानी माँ मड़वारानी की कहानी की ऐतिहासिक है और ऐसा बुजुर्गों द्वारा आँखों देखी मानी जाती है | ऐसा माना जाता है क़ि माँ मड़वारानी अपने शादी के मंडप (मड़वा) को छोड़ कर आ गयी थी | इसी दौरान बरपाली-मड़वारानी रोड ...
Comments
Post a Comment