जय जोहार संगवारी हूं मैं हूं हर्ष आज मैं आपको लेकर कांकेर का गढ़िया पहाड़ इतिहास | गढ़िया पहाड़ (Gadiya Pahad) का इतिहास हजारों साल पुराना है। जमीन से करीब 660 फीट ऊंचे इस पहाड़ पर सोनई-रुपई नाम का एक तालाब है, जिसका पानी कभी सूखता नहीं है। इस तालाब की खासियत यह भी है कि सुबह और शाम के वक्त इसका आधा पानी सोने और आधा चांदी की तरह चमकता है। यहां हर साल महाशिवरात्रि पर भव्य मेला लगता है। यहां हर साल गढ़िया महोत्सव भी आयोजित किया जाता है, जिसमें लोककला की बहुरंगी छटा देखने को मिलती है। किंवदती है कि गढ़िया पहाड़ पर करीब 700 साल पहले धर्मदेव कंड्रा नाम के एक राजा का किला हुआ करता था। राजा ने ही यहां पर तालाब का निर्माण कराया था। धर्मदेव की सोनई और रुपई नाम की दो बेटियां थीं। वो दोनों इसी तालाब के आसपास खेला करती थीं। एक दिन दोनों तालाब में डूब गईं। तब से यह माना जाता है सोनई-रुपई की आत्माएं इस तालाब की रक्षा करती हैं, इसलिए इसका पानी कभी नहीं सूखता। पानी का सोने-चांदी की तरह चमकना सोनई-रुपई के यहां मौजूद होने के रूप में देखा जाता है। टूरी हटरी गढ़िया किले की बस्ती का हृदय स्थल टूरी हटरी है। यह दैनिक बाजार के साथ जन सम्मेलन, मेला, सभा आदि के उपयोग आता था। उस जमाने के मिट्टी के बर्तन व ईंट-खपरों के टुकड़े आज भी यहां मिलते हैं। पहाड़ी के ऊपर एक बड़ा सा मैदान स्थित है। उस मैदान में किले में निवास करने वाले राजा और उनके सैनिकों की आवश्यकता की वस्तुएं बिक्री के लिए आती थीं। इस बाजार में विक्रय करने के लिए लड़कियां सामग्री लाया करती थीं। इसी कारण इसका नाम टूरी हटरी (बाजार) पड़ा। फांसी भाठा राजशाही के जमाने में फांसी भाठा में अपराधियों को मृत्यु दंड दिया जाता था। यहां अपराधियों को ऊंचाई से नीचे फेंका जाता था। एक बार कैदी ने अपने साथ सिपाही को भी खींच लिया। इसके बाद से अपराधियों के हाथ बांधकर उन्हें दूर से बांस से धकेला जाने लगा। झंडा शिखर के पास ही फांसी भाठा स्थित है। जोगी गुफा मेलाभाटा की ओर से पहाड़ी के ऊपर जाने के लिए कच्चा मार्ग बना हुआ है। इस मार्ग में एक विशाल गुफा स्थित है। कहा जाता हैं कि उस गुफा में एक सिद्ध जोगी तपस्या करते थे, जिनका शरीर काफी विशाल था। वहां उनकी विशाल खड़ऊ आज भी मौजूद है। इस कारण इसे जोगी गुफा कहा जाता है। झंडा शिखर गढ़िया पहाड़ को दूर से देखने में जो सबसे ज्यादा आकर्षित करता है, वह है गढ़िया पहाड़ का मुकुट झंडा शिखर। इस स्थान पर राजा का राजध्वज फहराया जाता था। जिस लकड़ी के खंभे पर झंडा फहराया जाता था, उसके अवशेष आज भी मौजूद हैं। कहा जाता है कि जब राजा किले में रहते थे, तभी झंडा शिखर पर ध्वज लहराता था। झंडे से ही राजा की मौजूदगी का पता प्रजा को चलता था। खजाना पत्थर राजा का महल जिस स्थान पर था, वहां एक विशाल ऊंचा पत्थर है। प्रतीत होता है कि उसमें पत्थर का ही दरवाजा बना हुआ है। किंवदती है कि इस पत्थर के नीचे राजा ने अपना खजाना छुपाया हुआ है। इसी कारण इसे खजाना पत्थर कहते हैं। छुरी पगार सोनई रूपई तालाब के पास ही एक गुफा है, जिसमें जाने का मार्ग एकदम सकरा है किंतु उस गुफा में प्रवेश करने के बाद विशाल स्थान है। यहां सैकड़ों लोग बैठ सकते हैं। गुफा के मार्ग में छुरी के समान तेज धारदार पत्थर हैं। इसी कारण इसे छुरी गुफा कहा जाता है। कहते हैं कि किले में दुश्मनों द्वारा हमला होने पर राजा अपने सैनिकों के साथ इसी गुफा में छुप जाते थे। #kankergadiyapahad #kanker #gadiyapahad #गढ़ियापहाड़ #kankerdronevideo #dronevideo #cgrider #kankerhistory #gadiyapahadhistory #kankernews #कांकेरपहाड़ #kankervilleynationalpark #kankerghati #keshkal #raipur #keshkalghati #kankerpahad #Gadiyapahad #talab #gufa #cave #kanker #picnicspot #utarbastarkanker #Chhattisgarh #Explorechhattisgarh #cgrider #chhattisgarhrider #motovllogger #motorider #riderboys #motovlogger #kankercg #kankerpicnicspot #kankerpicnicpoint #picnicpointchhattisgarh #naturechhattisgarh










Comments

Popular posts from this blog

बैताल रानी घाटी छत्तीसगढ़ का सबसे खतरनाक घाटी l baital rani ghati

हमर छत्तीसगढ़िया संस्कृति प्रकृति के सम्मान अउ मनखे मन के एकरूपता के भावना म सनाय हे। एखरे एक तिहार भोजली हरय।सगवारी बनाये के तिहार हरे भोजली तिहार तिहार के एक ठन अउ रूप हे "मितानी याने मित्रता"।के दिन एक दूसर ल भोजली के पौधा दे के भोजली बदथे अउ जीवन भर दोस्ती निभाय के किरिया खाथे। मितान अउ मितानिन के तिहार हरे (छत्तीसगढ़ी फ्रेंडशिप के दिन ) भोजली ला मितान मितानिन बनाये बर एक दूसर के कान माँ भोजली के जो पेड़ रहिथे ओला खोंचथे अउ मितान मितानिन (मित्रता ) बन जाथे भोजली के मतलब होथे "भुंइया म जल हो" (भूमि में जल हो).एखर बर हमर छत्तीसगढ़िया बहिनी मन भोजली दाई (प्रकृति) के पूजा करथे। भोजली गेहूं के पौधा होथे जेला सावन के अंजोरी पाख के नवमी म बोथे अउ राखी के बिहान दिन भादो के पहिली दिन म विसर्जन करथे। बहिनी मन बढ़िया पानी गिरे के अउ बने फसल होय कइके भोजली कराथे।एला बहुत से गांव में आज बहुत बड़े तिहार के रूप में मनाये बर चालू कर दे हवे छत्तीसगढ़ राइडर कोती ले जम्मो छत्तिसगरिया मन ला भोजली तिहार के कोरी-कोरी शुभकामना।जय जोहर जय छत्तीसगढ़ जय भोजलि महतारी #Bhojalitihar #भोजलिमहतारी #भोजलीतिहार #bhojali #bhojalifestival #chhattisgarhfestivals #festivalschhattisgarh #cgrider #chhattisgarhrider#Chhattisgarh #Chhattisgarhiya #Chhattisgarhi #morbhuiyan_chhattisgarh #CGFestival #ChhattisgarhFestival #BhojaliTihar #mitan #mitanin #mitani #bhojalimata #bhojalimahtari

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर संपूर्ण दर्शन |ड्रोन वीडियो| Maa Sarvamangala Mandir Korba By Harsh Verma